दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रुझानों को लेकर कहा कि दिल्ली ने सुशासन चुनने का फैसला किया है। दिल्ली में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। जिसे देखकर लग रहा है कि भाजपा में 27 साल बाद फिर से कमल खिला सकता है। रुझानों को देखकर भाजपा नेता काफी खुश हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रुझानों को लेकर कहा कि दिल्ली ने सुशासन चुनने का फैसला किया है। दिल्ली में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दिल्ली में लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है। दिल्ली ने सुशासन चुनने का फैसला किया है, मुझे लगता है कि परिणाम भी इसी दिशा में जाएंगे। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आतिशी जैसे सभी बड़े चेहरे चुनाव हारेंगे क्योंकि उन्होंने लोगों को धोखा दिया है। यह सभी कार्यकर्ताओं का सामूहिक प्रयास है जिसके कारण ये परिणाम दिख रहा है।"