फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट पर खुद अपडेट कर सकेंगे वोटर कार्ड, आज से शुरू होगा इलेक्टोरल वेरिफिकेशन प्रोग्राम

Sun, 01 Sep 2019 03:07 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : Election Commission
विज्ञापन
दिल्ली के मतदाताओं के लिए खुशखबरी है। मतदाता पहचान पत्र बनवाने, सूची में नाम जुड़वाने, पता बदलवाने या इससे संबंधित अन्य कार्य के लिए मतदाता केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दिल्ली चुनाव कार्यालय में आज से मतदाताओं के ब्यौरे के सत्यापन के लिए चुनावी सत्यापन कार्यक्रम (इलेक्टोरल वेरिफिकेशन प्रोग्राम) की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत सभी मतदाताओं को अपने पहचान पत्र के सत्यापन के लिए अपनी जानकारी चुनाव कार्यालय की वेबसाइट पर अपडेट करनी होगी। यह ईवीपी कार्यक्रम 15 अक्तूबर तक चलेगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से वार्ता में बताया कि ईवीपी प्रोग्राम के तहत मतदाताओं के रिकॉर्ड को अपडेट करने, डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र को डिलीट करने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, पता बदलने और किसी भी अन्य प्रकार की त्रुटि को ठीक किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इस प्रोग्राम की खास बात यह है कि मतदाता खुद चुनाव कार्यालय की वेबसाइट पर अपना यूजर एकाउंट बना सकते हैं। यूजर आईडी जेनरेट करने के लिए मतदाता के नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की जरूरत होगी। ईवीपी के तहत मतदाता को पावर वोटर बनाने की कवायद शुरू की गई है।

ईवीपी के तहत मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी जानकारियों का ब्यौरा मतदाता अपने हिसाब से तत्काल ठीक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी अधिकारी या बीएलओ पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें