फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2025: भाजपा के तीन, आप और कांग्रेस से एक-एक अरबपति, 50 करोड़ से अधिक संपत्ति वाले आठ उम्मीदवार

Tue, 04 Feb 2025 02:31 PM IST
शाहरुख खान मोहम्मद बिलाल, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के तीन, आप और कांग्रेस के एक-एक अरबपति उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। भाजपा से आठ, कांग्रेस से सात, आप से छह उम्मीदवारों के पास 50 करोड़ से अधिक संपत्ति है।
विज्ञापन
Delhi Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में भाजपा से तीन अरबपति और 50 करोड़ से अधिक संपत्ति वाले आठ उम्मीदवार हैं। कांग्रेस से एक अरबपति और 50 करोड़ से अधिक संपत्ति वाले सात उम्मीदवार मैदान में है। आम आदमी पार्टी (आप) से एक अरबपति व 50 करोड़ से अधिक संपत्ति वाले छह उम्मीदवार मैदान में है। 
विज्ञापन


दो निर्दलीय भी ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 50 करोड़ रुपये से अधिक की है। चुनावी मैदान में नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे अधिक छह ऐसे उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं जंगपुरा सीट पर पांच उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चुनाव लड़ने वाले अनपढ़ उम्मीदवार बढ़े, स्नातक उम्मीदवार घटे
दिल्ली विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता से जुड़े आंकड़ों में बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें अनपढ़ उम्मीदवार बढ़े हैं, वहीं स्नातक शिक्षित उम्मीदवारों की संख्या में गिरावट आई है।
विज्ञापन


2020 में अनपढ़ उम्मीदवारों की संख्या 16 थी, जो 2025 में बढ़कर 29 हो गई है। जबकि पढ़े-लिखे (लेकिन औपचारिक शिक्षा पूरी न करने वाले) उम्मीदवारों की संख्या पहले की तरह छह ही बनी हुई है। पांचवीं पास उम्मीदवारों की संख्या में गिरावट आई है। 

2020 में जहां ऐसे 37 उम्मीदवार थे। वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 28 रह गई। आठवीं पास उम्मीदवारों की संख्या भी 78 से घटकर 72 हो गई है। हालांकि दसवीं पास उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2020 में 86 उम्मीदवार थे, जबकि 2025 में इनकी संख्या बढ़कर 106 हो गई। 

 

बारहवीं पास उम्मीदवारों की संख्या में गिरावट देखी गई है। 2020 में 139 उम्मीदवार थे, जबकि 2025 में यह आंकड़ा 118 पर आ गया है। स्नातक उम्मीदवारों की संख्या 135 से घटकर 126 हो गई है। स्नातक प्रोफेशनल कोर्स करने वाले 84 उम्मीदवार, परा स्नातक डिग्री वाले 104, पीएचडी डिग्री आठ उम्मीदवार है। 18 उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने किसी न किसी तरह का डिप्लोमा कोर्स किया है।
विज्ञापन

अरबपति और 50 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति वाले उम्मीदवार
दल     अरबपति       50 करोड़ से अधिक
भाजपा  3      8
कांग्रेस     1     7
आप     1     6
निर्दलीय    0     2
अन्य पार्टी 0     0






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें