फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2025: गांधी नगर में सांसद राघव चड्ढा ने किया रोड शो, पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मांगे वोट

Tue, 28 Jan 2025 09:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रोड शो के दौरान सांसद राघव चड्ढा पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से मुखातिब हुए और उन्हें 'आप' के एजेंडे और विकास कार्यों की जानकारी दी। महिला मतदाताओं को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा बोले, इस बार महिलाओं की जिम्मेदारी ज्यादा है।
विज्ञापन
गांधी नगर में सांसद राघव चड्ढा ने किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल रोड शो का आयोजन किया। गांधी नगर सीट से आम आदमी प्रत्याशी दीपू चौधरी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान सांसद राघव चड्ढा ने कहा, गांधी नगर की जनता ने हमेशा विकास और ईमानदारी की राजनीति का समर्थन किया है। हमारी पार्टी सकारात्मक एजेंडा और अपने काम का खाका लेकर आती है। 

विज्ञापन


जनता को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि "किसी भी 'आलतु-फालतू' को वोट मत देना। 5 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाकर भाई दीपू चौधरी को जिताएं। यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है और गांधी नगर का प्यार हमेशा अरविंद केजरीवाल के साथ रहा है। दीपू चौधरी आपके बीच के ही हैं।" 

रोड शो के दौरान सांसद राघव चड्ढा पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से मुखातिब हुए और उन्हें 'आप' के एजेंडे और विकास कार्यों की जानकारी दी। महिला मतदाताओं को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा बोले, इस बार महिलाओं की जिम्मेदारी ज्यादा है। राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और परिवहन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए हैं। 
विज्ञापन


सांसद चड्ढा का दावा- पार्टी ने जनता के वादों को प्राथमिकता दी
सांसद राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार के चुनाव में अपने सकारात्मक एजेंडे के साथ मैदान में उतरी है। आप सरकार के शिक्षा मॉडल को दिल्ली की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया। उन्होंने दावा करते हुए कहा, हमने सरकारी स्कूलों का स्तर इतना ऊंचा किया है कि आज प्राइवेट स्कूलों के बच्चे भी सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। यही नहीं, मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को जनता तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें