01:02 PM, 20-Jan-2025
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने फिर आप को घेरा
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के घोटालों की बात करने आई थी। लेकिन उनका छाप जो आप है वो A- अराजकता, अलगाववाद, आतंकवाद, अफवाहें फैलाने और अपराधियों को शरण देने के लिए जाना जाता है। ऐसी कौन सी मजबूरी है कि इन देशविरोधी ताकतों से हाथ मिलाना जरूरी है। अफजल गुरु की फांसी की सजा माफ कराने के लिए किसकी एनजीओ सामने आई, किसके रिश्तेदार और मां-बाप उसका हिस्सा थे? आतिशी और अरविंद केजरीवाल इसका जवाब देंगे या होंठ सिले रहेंगे।