फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2025: मुख्यमंत्री आतिशी से कितने अमीर हैं उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे रमेश बिधूड़ी? देखें हलफनामा

Wed, 15 Jan 2025 07:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

रमेश बिधूड़ी के हलफनामे से पता चला है कि उनके पास 30 हजार रुपये कैश है, जबकि उनकी पत्नी कमला के पास 20 हजार रुपये कैश है। साथ ही 2 करोड़ 57 लाख 42 हजार की चल संपत्ति है।
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार और मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में बिधूड़ी ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। जिसके अनुसार, रमेश बिधूड़ी दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से ज्यादा अमीर हैं। कल ही आतिशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। आतिशी के नाम कुल 76.93,374 रुपये की चल संपत्ति है। आइए जानते हैं कौन कितना अमीर है।

विज्ञापन

रमेश बिधूड़ी के पास कितनी संपत्ति?
रमेश बिधूड़ी के हलफनामे से पता चला है कि उनके पास 30 हजार रुपये कैश है, जबकि उनकी पत्नी कमला के पास 20 हजार रुपये कैश है। साथ ही 2 करोड़ 57 लाख 42 हजार की चल संपत्ति है, वहीं अचल संपत्ति की बात करें तो उनके पास 12 करोड़ 66 लाख की अचल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास चार कार हैं, जिसमें दो महिंद्रा स्कॉर्पियो, एक हुंडई क्रेटा और एक टोयटा इनोवा है। 

आतिशी के पास कितनी संपत्ति?
आतिशी के पास न तो गाड़ी है और न ही मकान। उनके नाम कुल चल संपत्ति 76.93,374 रुपये की है। इसमें 30 हजार रुपये नकद और 1 लाख रुपये के सोने के गहने शामिल हैं। शेष 75 लाख रुपये बैंक में बचत खाते और एफडी हैं। वहीं, कालकाजी से ही प्रत्याशी अल्का लांबा के पास गाड़ी नहीं हैं, लेकिन मकान है।
विज्ञापन

2020 में थीं करोड़पति, लेकिन तब साथ थे पति
आतिशी के हलफनामे के अनुसार 2023-24 में उनकी कुल आमदनी 9,62,860 रुपये और 2022-23 में 4,72,680 रुपये थी। 2020 विधानसभा चुनाव में कालकाजी सीट से लड़ते हुए उन्होंने अपने हलफनामे में कुल संपत्ति 1,41,21,663 रुपये बताई थी। हालांकि, तब इसमें पति की संपत्ति भी शामिल थी। इस बार उन्होंने केवल निजी संपत्ति का ब्योरा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें