फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: 19 स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गईं EVM, त्रिस्तरीय रहेगी सुरक्षा; 350 CCTV की निगरानी में होगी गिनती

Wed, 05 Feb 2025 08:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतगणना आठ फरवरी को होगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार 350 सीसीटीवी की निगरानी में वोटों की गिनती होगी।
विज्ञापन
ईवीएम को सील करता कर्मचारी - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में दिल्ली के 11 जिलों में 19 जगहों पर स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार शाम मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया। इन स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतगणना आठ फरवरी को होगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार 350 सीसीटीवी की निगरानी में वोटों की गिनती होगी। इसके साथ ही सशस्त्र पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन

इन जगहों पर होगी मतगणना 
उत्तरी जिले में बादली स्थित जीबीएसएस स्कूल में नरेला, बादली, बवाना और रोहिणी विधानसभा के लिए मतगणना होगी। भारत नगर स्थित एसकेवी में आदर्श नगर, शकूर बस्ती, वजीरपुर और माॅडल टाउन में मतगणना होगी। उत्तर पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क स्थित जीबीएसएस स्कूल में सीलमपुर, घाेंडा और नंद नगरी में न्यू बिल्डिंग आईटीआई में गोकलपुर, मुस्तफाबाद, करावल नगर में मतगणना होगी।

नई दिल्ली जिले की गोल मार्केट स्थित अटल आदर्श बंगाली स्कूल में पटेल नगर, ग्रेटर कैलाश, प्राथमिक स्कूल में दिल्ली कैंट, नई दिल्ली, अटल आदर्श बंगाली बालिका स्कूल में राजेंद्र नगर और आरके पुरम विधानसभा के लिए मतगणना होगी। शाहदरा जिले में ओल्ड बिल्डिंग आईटीआई में विश्वास नगर, शाहदरा, सीमापुरी, नंद नगरी, रोहतास नगर, बाबरपुर में मतगणना होगी। दक्षिणी जिले में जीजा बाई आईटीआई फाॅर वूमेन में मालवीय नगर, महरौली, छतरपुर, अगस्त क्रांति मार्ग में देवली, अंबेडकर नगर में मतगणना होगी।

मध्य जिले में धीरपुर स्थित सर सीवी रमण आईटीआई में बुराड़ी, तिमारपुर, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटियामहल, बल्लीमारान, करोल बाग। दक्षिण पश्चिम जिले के द्वारका सेक्टर तीन स्थित एनएसयूटी में विकासपुरी, उत्तम नगर, द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, बिजवासन, पालम विधानसभा के लिए मतगणना होगी।

वहीं, उत्तर पश्चिम जिले के घेवरा स्थित छाेटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रिठाला, मुंडका, किराड़ी, मंगोलपुरी की आईटीआई में सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी में मतगणना होगी। वहीं, पीतमपुरा के कस्तूरबा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में शालीमार बाग, त्रिनगर के मतों की मतगणना होगी।
विज्ञापन

दक्षिण पूर्व जिले के महारानी बाग स्थित मीरा बाई डीएसईयू में जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, कालकाजी, ओखला और ओखला फेज तीन स्थित डीएसईयू में संगम विहार, तुगलकाबाद, बदरपुर और पूर्वी जिले के सीडब्ल्यूजी विलेज में त्रिलोकपुरी, काेंडली, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, कृष्णा नगर, गांधी नगर में मतगणना होगी। वहीं, पश्चिमी जिले के मादीपुर के जीजीएसएस स्कूल में मोती नगर, मादीपुर, राजौरी गार्डन में मतगणना होगी। हरिनगर स्थित आईटीआई जेल रोड में नांगलोई जाट, हरि नगर, तिलक नगर विधानसभा के मतों की मतगणना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें