फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा का दांव, सरकार बनते ही तालकटोरा स्टेडियम का बदलेगी नाम

Mon, 03 Feb 2025 12:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Delhi Assembly Election 2025: भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि "आठ फरवरी के बाद पहली एनडीएमसी परिषद की बैठक में हम तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलकर भगवान महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम रखेंगे
विज्ञापन
Parvesh Verma - फोटो : X @ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। भाजपा का कहना है कि दिल्ली में पार्टी की सरकार बनने पर तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदला जाएगा। 
विज्ञापन


नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि "आठ फरवरी के बाद पहली एनडीएमसी परिषद की बैठक में हम तालकटोरा स्टेडियम का नाम बदलकर भगवान महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम रखेंगे।"
 
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा ने कहा कि यह चुनाव दिल्ली को बचाने का है...अरविंद केजरीवाल ने आपको क्या दिया है?.. भाजपा सबका साथ और सबका विकास के तहत काम करती है... भाजपा आएगी तो दिल्ली में कोई स्कीम बंद नहीं होगी... AAP के कार्यकर्ता भी हमारे साथ लगे हुए हैं कि नई दिल्ली से कमल खिले।"
विज्ञापन

विज्ञापन

तालकटोरा स्टेडियम का नाम मुगलों ने रखा: प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने बातचीत के दौरान कहा कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम का नाम मुगलों ने रखा था, जो इसे अपने स्विमिंग पूल  के रूप में इस्तेमाल करते थे। लेकिन वाल्मीकि समुदाय के लोग महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एक बड़ी इमारत चाहते थे। यही वजह है कि मैंने वादा किया था कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पहली एनडीएमसी बैठक में मैं प्रस्ताव रखूंगा और इसे पारित करवाऊंगा। जिसके बाद एक महीने में स्टेडियम का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि स्टेडियम कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें