आगे कहा कि महिलाओं को 2100 रुपये महीना देने, बुजुर्गों का मुफ्त इलाज कराने और छात्रों की बस यात्रा मुफ्त और मेट्रो के किराए में 50 फीसदी की छूट देने का भी एलान किया है। इससे हर परिवार को करीब 10 हजार रुपये की और बचत होगी।
केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को देश का बजट आ रहा है और सबकी निगाहें उस पर टिकी हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर बजट महंगाई लेकर ही आता है। ऐसे में लोगों के लिए यह देखना जरूरी है कि आम आदमी पार्टी की सरकार से उनके बजट पर कितना असर पड़ रहा है। आप दिल्ली में बहुत सारी सुविधाएं दे रही है। मिडिल क्लास और गरीब तबके को जो सुविधाएं मिल रही है, उससे हर परिवार का हर महीने लगभग 25 हजार रुपये महीने का फायदा हो रहा है। साथ ही, जिन नई सुविधाओं की घोषणा की गई है, आने वाले समय में उससे हर महीने लगभग 10 हजार रुपये का और फायदा होगा।
घर-घर जाकर ‘बचत पत्र’ भरवाएंगे कार्यकर्ता- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि इस कैंपेन से घर-घर जाकर लोगों से बचत पत्र भरवाएंगे। उस घर को आम आदमी पार्टी की योजनाओं से कितना फायदा होगा, यह उनके परिवार के साथ पार्टी कार्यकर्ता बैठकर भरवाएंगे। और लोग खुद देखेंगे कि आम आदमी पार्टी की मौजूदा योजनाओं से क्या फायदा हो रहा है और आने वाली योजनाओं से क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा कि लोग जो टैक्स देते हैं, वो सारा पैसा जनता पर खर्च कर रही है। हम लोगों के लिए मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल, अस्पताल बनाते हैं। बिजली फ्री करते हैं। सड़कें बनाते हैं। दिल्ली मेट्रो बनाते हैं।