फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram Live: ग्रेटर कैलाश में उजाला की टीम, आप-बीजेपी समर्थकों की हुई भिड़ंत; देखें ग्राउंड रिपोर्ट

Thu, 23 Jan 2025 05:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ देश की राजधानी दिल्ली में है। कार्यक्रम के तहत आज हमारी टीम दक्षिण पूर्वी और पूर्वी दिल्ली में है। दिल्ली के चुनावी माहौल को जानने के लिए अमर उजाला की टीम मतदाताओं के बीच पहुंची है। आज जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, कालकाजी, तुगलकाबाद, बदरपुर और ओखला के मतदाताओं से चुनावी चर्चा यहां देखें...
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर कैलाश पहुंची अमर उजाला की टीम

विज्ञापन

अमर उजाला की टीम संगम विहार विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से बात करने के बाद अब ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र पहुंची। आम आदमी पार्टी ने यहां मंत्री सौरभ भारद्वाज को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा से शिखा राय तो कांग्रेस ने गर्वित सिंघवी को मैदान में उतारा है। देखिए आप-बीजेपी समर्थकों के बीच भिड़ंत 



दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम जनता के बीच पहुंच चुका है। यह चुनावी रथ जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा और यहां के मतदाताओं से बात की। कभी कांग्रेस का गढ़ रही  जंगपुरा सीट अब आप का गढ़ मानी जाती है। आम आदमी पार्टी से यहां मनीष सिसोदिया चुनावी मैदान में हैं और भाजपा ने तरविंदर सिंह मारवाह तो कांग्रेस ने फरहाद सूरी को टिकट दिया है।
विज्ञापन


यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट...

कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम

जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की टीम जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से बात करने के बाद अब कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। आम आदमी पार्टी ने यहां रमेश पहलवान को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा से नीरज बसोया तो अभिषेक दत्त को कांग्रेस ने टिकट दिया है। दिल्ली में सबसे कम कस्तूरबा नगर सीट पर पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।

यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट...
विज्ञापन

संगम विहार में पहुंची अमर उजाला की टीम
अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम अब संगम विहार के मतदाताओं के बीच जा पहुंचा है। यहां से आम आदमी पार्टी ने दिनेश मोहनिया को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने चंदन कुमार चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस से हर्ष चौधरी प्रत्याशी हैं। 

यहां देखें ग्राउंड रिपोर्ट...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें