दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम जनता के बीच है। अब यह रथ जा पहुंचा है कस्तूरबा नगर में। अमर उजाला ने यहां विधानसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों को लेकर मतदाताओं से संवाद किया और उनके मुद्दे जाने।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम जनता के बीच पहुंचा है। आज पहले अमर उजाला की टीम ने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में लोगों से बात की और अब यह चुनावी रथ कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा है। आम आदमी पार्टी ने यहां रमेश पहलवान को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा से नीरज बसोया तो अभिषेक दत्त को कांग्रेस ने टिकट दिया है। दिल्ली में सबसे कम कस्तूरबा नगर सीट पर पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
कस्तूरबा नगर की एक महिला मतदाता ने कहा कि घर में सीवर का पानी भरा पड़ा है। एक साल से इस समस्या से हम परेशान हैं। वहीं, एक अन्य मतदाता ने कहा कि सीवर की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
एक और मतदाता ने कहा कि यहां पानी, सीवर, सड़क की समस्या है। पॉश कॉलोनी में सुविधाएं नहीं हैं। यहां सफाईकर्मी बाहर से सीवर को आकर साफ करके चले जाते हैं, लेकिन घरों के अंदर कोई ध्यान नहीं देता। अंदर घरों में बदबू हो गई है, लोग बीमार होने लगे हैं।
विज्ञापन
एक अन्य मतदाता ने कहा कि पानी की समस्या है, रात को दो बजे पानी आता है। हफ्ते में एक-दो दिन गंदा पानी आता ही आता है। सीवर का मुद्दा यहां सबसे बड़ा है।