फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2025: सत्ता का संग्राम... जनता ने गिनाईं इलाके की समस्याएं, कस्तूरबा नगर से ग्राउंड रिपोर्ट

Thu, 23 Jan 2025 11:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम जनता के बीच है। अब यह रथ जा पहुंचा है कस्तूरबा नगर में। अमर उजाला ने यहां विधानसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों को लेकर मतदाताओं से संवाद किया और उनके मुद्दे जाने।
विज्ञापन
कस्तूरबा नगर में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम जनता के बीच पहुंचा है। आज पहले अमर उजाला की टीम ने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में लोगों से बात की और अब यह चुनावी रथ कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा है। आम आदमी पार्टी ने यहां रमेश पहलवान को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा से नीरज बसोया तो अभिषेक दत्त को कांग्रेस ने टिकट दिया है। दिल्ली में सबसे कम कस्तूरबा नगर सीट पर पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।

विज्ञापन



कस्तूरबा नगर की एक महिला मतदाता ने कहा कि घर में सीवर का पानी भरा पड़ा है। एक साल से इस समस्या से हम परेशान हैं। वहीं, एक अन्य मतदाता ने कहा कि सीवर की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। 

एक और मतदाता ने कहा कि यहां पानी, सीवर, सड़क की समस्या है। पॉश कॉलोनी में सुविधाएं नहीं हैं। यहां सफाईकर्मी बाहर से सीवर को आकर साफ करके चले जाते हैं, लेकिन घरों के अंदर कोई ध्यान नहीं देता। अंदर घरों में बदबू हो गई है, लोग बीमार होने लगे हैं।
विज्ञापन


एक अन्य मतदाता ने कहा कि पानी की समस्या है, रात को दो बजे पानी आता है। हफ्ते में एक-दो दिन गंदा पानी आता ही आता है। सीवर का मुद्दा यहां सबसे बड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें