फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2025: केजरीवाल के खिलाफ कभी लड़ा था चुनाव, अब साथियों संग AAP में हुए शामिल

Wed, 29 Jan 2025 05:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच कई नेता और लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस बीच केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके एडवोकेट विकास शर्मा साथियों के साथ पार्टी में शामिल हुए
विज्ञापन
आप में शामिल हुए एडवोकेट विकास शर्मा साथियों संग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ चुके एडवोकेट विकास शर्मा साथियों संग सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में 'काम की राजनीति' से प्रभावित आप में शामिल हुए।
विज्ञापन




चुनाव आयोग ने सात जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा। 8 फरवरी 2025 को मतगणना होगी और इसी के साथ यह तय हो जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

आप में शामिल हुए थे वाल्मीकि चौपाल के नेता
आप में बीते मंगलवार को वाल्मीकि चौपाल के अध्यक्ष उदय गिल सहित अन्य लोग शामिल हुए। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टोपी और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा था कि उदय गिल अपनी संस्था वाल्मीकि चौपाल के माध्यम से पूरी दिल्ली में वंचितों के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके आने से नई दिल्ली सहित दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में भी फायदा होगा। गिल 40 साल तक एनडीएमसी में कार्यरत रहे और कुछ दिन पहले ही रिटायर हुए हैं। 

आप में शामिल हुए पूर्व विधायक
इससे पहले कोंडली विधानसभा से तीन बार के विधायक रहे अमरीश सिंह गौतम अपने दोनों बेटों और पूरी टीम के साथ 27 जनवरी को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सांसद संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय पर उनको पटका व टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान संजय सिंह ने कहा था कि अमरीश सिंह गौतम एक लंबा राजनीतिक जीवन है। इन्होंने तमाम पदों पर काम करते हुए अपनी सेवाएं दी हैं। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा था कि अमरीश सिंह गौतम के आने से हमारी कोंडली विधानसभा मजबूत होगी। बाबा साहब अंबेडकर की विचारधारा को जैसे आम आदमी पार्टी आगे बढ़ा रही है, वैसे ही हम सब भी मिलकर उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें