दिल्ली चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है राजनीति करवट लेने लगी है। कभी आम आदमी पार्टी भाजपा पर हमलावर हो रही है तो कभी भाजपा। राजनीति में शाहीन बाग मुख्य मुद्दा बन गया है। इसी के ईर्द-गिर्द दिल्ली की चुनावी बिसाते बिछ रही है और बिछाई जा रही है। पिछले दिनों भी शाहीन बाग में एक युवक ने गोली चलाई तो राजनीति गरमा गई थी तो अब आम आदमी पार्टी के सदस्य के गोली चलाने से भाजपा हमलावर हो गई है।
देर शाम शाहीन बाग में गोली चलते ही दिल्ली की राजनीति ने अचानक से करवट लिया और पक्ष व विपक्ष आमने सामने आ गए। आनन-फानन में दोनों मुख्य राजनीति पार्टियों ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने-अपने पक्ष रखे। संजय सिंह जहां प्रेस कान्फ्रेंस कर भाजपा और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते दिखें तो भाजपा का पूरा कुनबा ही हमलावर हो गया।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष तरूण चुघ, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला व राष्ट्रविरोधी तक करार दिया।