फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद बोले- दिल्ली में हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में खाली करा देंगे शाहीन बाग

Tue, 28 Jan 2020 01:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - प्रवेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग सियासत का अखाड़ा बन गया है। मंगलवार को भी इस मसले पर दिल्ली की सियासत गरमाई हुई है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने सीधे शब्दों में कह दिया कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो हम एक घंटे में शाहीन बाग खाली करा देंगे।

विज्ञापन




गौरतलब है कि भाजपा ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कठघरे में खड़े करते हुए उनकी खामोशी पर सवाल उठाए। भाजपा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। इसके जवाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जब प्रवेश वर्मा से पूछा गया कि पिछले दिनों मनीष सिसोदिया और केजरीवाल ने शाहीन बाग के समर्थन में होने की बात की थी। इस पर आपका क्या कहना है... तब प्रवेश वर्मा ने कहा कि देखिए केजरीवाल और सिसोदिया कहते हैं कि वो लोग शाहीन बाग के साथ हैं और दिल्ली की जनता ये जानती है कि कुछ साल पहले जैसी आग कश्मीर में लगी थी, जो कश्मीरी पंडितों की बहन बेटियों के साथ हुआ वो यहां भी हो सकता है। वो आग यूपी में लगती रही, हैदराबाद और केरल में लगती रही आज वो आग दिल्ली के कोने में लग गई है।

शाहीन बाग में लाखों लोग इकट्ठा हो जाते हैं। दिल्ली के लोगों को इसके बारे में सोच समझकर फैसला लेना होगा। वो लोग आपके घरों में घुसकर आपकी बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म करेंगे, उन्हें मार डालेंगे। अभी समय है, मोदी जी और अमित शाह कल आपको बचाने नहीं आएंगे। आज अगर दिल्ली के लोग जाग जाएंगे तो अच्छा रहेगा। लोग आज सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और तब तक करेंगे जब तक मोदी जी प्रधानमंत्री हैं। अगर कोई और प्रधानमंत्री बन जाएगा तो कोई आपको बचाने नहीं आएगा।

एएनआई को दिए इस इंटरव्यू के बाद जब एक समाचार चैनल ने प्रवेश वर्मा से उनके बयान को लेकर बात की तो वह अपने बयान से पीछे हटने को राजी नहीं हुए। वहीं अनुराग ठाकुर के 'गोली मारो' वाले बयान पर प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्होंने क्या गलत बोला। क्या देश के गद्दारों को गोली नहीं मारनी चाहिए?
विज्ञापन


प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में सोमवार को हुई एक सभा में कहा था कि जब दिल्ली में मेरी सरकार बन गई तब 11 फरवरी के बाद एक महीने में, मेरी लोक सभा में जितनी मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी हैं, उनमें से एक मस्जिद नहीं छोड़ूंगा। सारी मस्जिद हटा दूंगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें