फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे: दिल्ली की जनता स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रदूषण के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार से कितनी खुश है?

Mon, 20 Jan 2020 09:20 PM IST
Abhishek Singh डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के दंगल में केजरीवाल से कितने लोग संतुष्ट हैं, कितने असंतुष्ट हैं, कौन सी सीट पर केजरीवाल सरकार को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया क्या है, इस बाबत नेता एप ने 'जनता का रिपोर्ट कार्ड फॉर आप' नाम से एक सर्वे रिपोर्ट जारी की है। नेता एप के मुताबिक, आप सरकार के पिछले पांच साल के कामकाज से 68 फीसदी लोग खुश हैं। केजरीवाल सरकार ने लोगों के लिए जो मोहल्ला क्लीनिक खोले थे, उनसे 71 फीसदी दिल्ली वाले संतुष्ट हैं। सरकार की ई-सर्विस और वाईफाई प्रोजेक्ट के जरिए भी दिल्ली वाले आनंद ले रहे हैं।

विज्ञापन


नेता एप ने इस तरह तैयार किया है 'जनता का रिपोर्ट कार्ड फॉर आप' 

इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए जो सर्वे किया गया है, उसमें 70 विधानसभा क्षेत्रों के चार हजार वोटरों से बातचीत की गई। इन लोगों से केजरीवाल सरकार के बारे में कई सवाल पूछे गए। 68 प्रतिशत लोगों ने ओवऑल आप सरकार के कामकाज को लेकर खुशी जाहिर की है। कुछ विधानसभा क्षेत्र ऐसे भी रहे कि जहां लोगों की खुशी का ग्राफ 71 फीसदी तक पहुंच गया। इनमें कालकाजी, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, आदर्श नगर, मॉडल टाउन, उत्तम नगर, महरौली और शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। दूसरी ओर मादीपुर, ग्रेटर कैलाश और कोंडली विस क्षेत्र भी रहे, जहां लोगों ने आप सरकार को लेकर औसत 68 फीसदी खुशी भी नहीं जताई। 

स्वास्थ्य क्षेत्र: 

इसमें 77 फीसदी लोगों ने आप सरकार की सराहना की है। वे स्वास्थ्य सेवाओं से संतुष्ट नजर आए। 23 फीसदी लोगों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए कामकाज पर नाखुशी जाहिर की है। दिल्ली सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरु की गई निशुल्क दवाएं और टेस्ट की सुविधा ने लोगों के बीच सबसे ज्यादा वाहवाही लूटी। सरकार की इस पहल से अधिकांश लोग खुश दिखाई दिए। 

विज्ञापन

शिक्षा: 

63 फीसदी लोगों ने आप सरकार की शिक्षा नीति को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। उनका मानना है कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के मूलभूत ढांचे में बदलाव, टीचर की सही ट्रेनिंग और पाठयक्रम दोहराव जैसे कार्यों की वजह से शिक्षा के स्तर में सुधार आया है। 

ट्रांसपोर्ट: 
74 फीसदी लोगों ने परिवहन के क्षेत्र में केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को अच्छा बताया है। 26 फीसदी लोग इस क्षेत्र में कराए गए कार्यों से खुश नहीं हैं।

सिविल सुख साधन: 
सर्वे रिपोर्ट में 80 फीसदी दिल्ली वाले केजरीवाल सरकार के सिविल सुख साधनों से खुश हैं। इनमें पानी, बिजली और साफ सफाई शामिल हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा: 
64 फीसदी लोगों ने इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को अच्छा बताया है।

प्रदूषण: 
इस मामले में भी दिल्ली सरकार के प्रयासों को लोगों ने अच्छा कहा है। 75 फीसदी लोग बोले, केजरीवाल सरकार इस दिशा में ठीक काम कर रही है, जबकि 25 लोग संतुष्ट नहीं दिखे।

भ्रष्टाचार: 
आप सरकार ने इस दिशा में जो भी काम किया, उस बाबत 68 फीसदी लोगों ने संतुष्टि जताई है। 32 फीसदी लोग असंतुष्ट नजर आए। 
विज्ञापन

अब जानिए, कौन से विधानसभा क्षेत्र के लोग संतुष्ट और कहां के असंतुष्ट रहे...

स्वास्थ्य: 
संतुष्ट- ओखला, पटेल नगर, नरेला, लक्ष्मी नगर और बदरपुर   
असंतुष्ट- मादीपुर, हरिनगर, जनकपुरी और मोती नगर  

शिक्षा की गुणवत्ता: 
संतुष्ट- पटेल नगर, राजौरी गार्डन, कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, नांगलोई जाट    
असंतुष्ट- सदर बाजार, कोंडली 

परिवहन सेवा:
संतुष्ट- तिमारपुर, शालीमार बाग, आदर्श नगर, माडल टाउन
असंतुष्ट- हरिनगर, विकासपुरी, मादीपुर, मटियाला, करावल नगर 

नागरिक सुख सुविधा: 
संतुष्ट- किराड़ी, नई दिल्ली, तिमारपुर, गांधी नगर, नरेला  
असंतुष्ट- हरिनगर, मादीपुर, शालीमार बाग 

इंफ्रास्ट्रक्चर: 
संतुष्ट- नरेला, किराड़ी, मालवील नगर, कोंडली, शालीमार बाग 
अंसतुष्ट- सदर बाजार, नई दिल्ली, मादीपुर, हरिनगर 

प्रदूषण: 
संतुष्ट- रिठाला, कालकाजी, उत्तम नगर, ओखला, कृष्णा नगर 
असंतुष्ट- हरिनगर, नई दिल्ली, मादीपुर 

भ्रष्टाचार: 
संतुष्ट- नरेला, ओखला, बिजवासन, बाबरपुर, कोंडली  
असंतुष्ट- हरिनगर, सदर बाजार, नई दिल्ली, मादीपुर  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें