फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का दावा, दिल्ली का शिक्षा मॉडल देश में सबसे बेहतर

Fri, 14 Jun 2019 02:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहदरा स्थित बाबू राम स्कूल के कैंपस में बृहस्पतिवार को शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए जिला स्तरीय डायट का शिलान्यास किया। इस मौके पर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली सरकार का शिक्षा मॉडल पूरे देश में सबसे बेहतर है, जबकि मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली में जल्द ही शिक्षकों की वैश्विक स्तर की ट्रेनिंग के लिए एक विश्वविद्यालय बनेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब साढ़े चार साल पहले दिल्ली के सामाजिक क्षेत्र के बुनियादी ढांचे की स्थिति कमजोर थी। स्कूल की इमारतें खराब थीं और शिक्षा गुणवत्ता का स्तर भी ठीक नहीं था। निजी स्कूल शिक्षा माफिया की तरफ काम कर रहे थे। सत्ता में आते ही आप ने सबसे पहले स्कूलों की इमारतों को बेहतर किया। इसके लिए शिक्षा का बजट दो गुना किया गया। इसके बाद शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलाने पर काम हुआ। पिछली सरकारों में केवल नेता और बड़े अधिकारी विदेश यात्राओं पर जाते थे और अब अध्यापकों को विदेश भेजा जा रहा है। 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीते साढ़े चार साल में शिक्षा जगत में बड़े बदलाव हुए हैं। दिल्ली सरकार ने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी, अंबेडकर यूनिवर्सिटी के नए कैंपस बनाए हैं। वहीं, 13 नए कॉलेज का भी निर्माण हुआ। इसी श्रृंखला में शाहदरा का डायट 14वां नंबर है। 15वें नंबर पर एक डायट का प्रस्ताव तैयार है। इसे डिफेंस कॉलोनी में बनाया जाएगा। शाहदरा व डिफेंस कॉलोनी के डायट सालाना करीब 200 बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे, जबकि मौजूदा व्यवस्था में करीब 1040 बच्चों को प्रति वर्ष टीचर ट्रेनिंग दी जा रही है। दोनों सेंटर तैयार होने के बाद 12वीं कक्षा करने के बाद जो बच्चे टीचर ट्रेनिंग का कोर्स करना चाहेंगे, वह यहां से प्रशिक्षण ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें