फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली ईस्ट जोन-2 की वार्षिक एथलेटिक मीट का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




नई दिल्ली। शिक्षा विभाग, दिल्ली सरकार के दिल्ली ईस्ट जोन-2 की वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुआ। कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर एथलेटिक मीट उद्घाटन किया। पटपड़गंज के विधायक रविंद्र सिंह नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।



जोन-2 की उप शिक्षा निदेशक जोत्सना मिंज के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में खेल निरीक्षक एसपीई अनामिका मुख्य आयोजक एवं संयोजक की भूमिका में रहीं। कार्यक्रम में जिला उप शिक्षा निदेशक डॉ. बीएस अग्रवाल और पैराओलंपिक पदक विजेता व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित शरद कुमार भी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में कन्वीनर प्राचार्य शिल्पी पिपिल, को-कन्वीनर उषा राजपूत और बीपी ध्यानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन



विद्यार्थियों ने किया मार्च पास्ट

उद्घाटन समारोह में जोन-2 के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर माहौल को उत्साह से भर दिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के अनुशासन, प्रतिभा और खेल भावना की सराहना की।
विज्ञापन



कई खेल स्पर्धाओं में दिखेगी प्रतिभा



एथलेटिक मीट में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ रिले, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें जोन-2 के विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें