फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः द्वारका में सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी की गोली मार कर हत्या, आरोपी को देने थे पांच लाख रुपये

Mon, 21 Sep 2020 04:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में नौसेना के 55 साल के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने गोली मार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात द्वारका के सेक्टर 23 में हुई। मृतक की पहचान नौसेना के सेवानिवृत्त कर्मी बलराज देशवाल के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रदीप खोकर ने इमारत के बाहर अपनी कार खड़ी की और भू-तल पर बने ‘पार्किंग एरिया’ में गया जहां देशवाल अपने दोस्तों के साथ बैठे थे। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने कहा, ‘खोकर ने देशवाल के साथ बहस करनी शुरू कर दी और बाद में उन पर गोली चला दी।’

गोली देशवाल के मुंह में लगी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। देशवाल ‘रियल स्टेट’ का काम करते थे और आरोपी को उन्हें पांच लाख रुपये देने थे। डीसीपी ने बताया कि खोकर फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें