फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारका में ऑनर किलिंग: पत्नी के चचेरे भाई ने दोस्तों संग मिलकर दिया वारदात को अंजाम, एक साल से तलाश रहे थे मौका

Thu, 01 Jul 2021 02:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एक ही गांव व गौत्र में शादी करने से नाराज किरण के परिजनों ने उस पर हमला किया था। इसमें किरण के पति विनय दहिया (23) की मौत हो गई थी जबकि किरण (19) के गले में गोली लगने के बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
मृतक विनय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 इलाके के अंबराही गांव में 24 जून को इज्जत के खातिर पति-पत्नी को गोली मारने के आरोप में द्वारका जिला एसटीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी महिला का चचेरे भाई है जबकि दूसरा उसका दोस्त है। इनकी पहचान चचेरे भाई रोहित दहिया उर्फ विक्की (21) और रितिक (21) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एक ही गांव व गौत्र में शादी करने से नाराज किरण के परिजनों ने उस पर हमला किया था। इसमें किरण के पति विनय दहिया (23) की मौत हो गई थी जबकि किरण (19) के गले में गोली लगने के बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हमले में किरण के चाचा, सगे भाई, चचेरे भाई व अन्य लड़कों का नाम सामने आया था। घटना के बाद से लगातार जिले की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश कर रही थीं। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों विक्की व रितिक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से गांव गोपालपुर, सोनीपत के रहने वाले विनय दहिया ने अपने ही गांव की युवती किरण दहिया से भागकर अगस्त 2020 में चंडीगढ़ के कोर्ट में शादी कर ली ली थी। चूंकि दोनों एक ही गांव के व एक ही गौत्र के थे इसलिए दोनों के परिजन उनकी जान के दुश्मन बन गए थे।

शादी के बाद दोनों इधर-उधर भागते रहे। परेशान होकर दोनों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की डिमांड की थी। कोर्ट ने सोनीपत पुलिस को दोनों को सुरक्षा मुहैया करवाने का आदेश भी दिया था। इसके बाद भी दोनों अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर घूमते रहे।

पिछले कुछ समय से दोनों दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 के अंबराही गांव में किराए का मकान लेकर रहे थे। विनय एयरपोर्ट पर टैक्सी चला रहा था। 24 जून की रात को किरण के परिजनों को उनकी भनक लग गई। आरोप है कि पांच-लोग, जिनमें किरण का सगा भाई अमन और चचेरे भाई विक्की भी शामिल था, उसके घर पहुंच गए। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने विनय व किरण पर हमला कर दिया।

विनय ने गली में भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने गली में ही उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घर के ऊपर भाग रही किरण की गर्दन में भी गोली मारकर आरोपी फरार हो गए। विनय व किरण को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां विनय को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं किरण का इलाज जारी है।

हमले में किरण के चाचा शक्ति सिंह, भाई अमन व चचेरे भाई रोहित उर्फ विक्की समेत अन्य लोगों का नाम सामने आया था। तभी से पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही थी। बुधवार को एक सूचना के बाद एसटीएफ की टीम ने रोहित और रितिक को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें