दिल्ली पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़(फाइल फोटो)
- फोटो : ani
दिल्ली का द्वारका इलाका मंगलवार देर रात उस वक्त गोलियों की गूंज से दहल उठा जब बदमाशों और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ द्वारका-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब 2.30 बजे हुई। गिरफ्तार किए गए चारों बदमाश नीरज, सूर्या, प्रदीप और संजू मोस्ट वांटेड हैं। इन सभी पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में लाखों के इनाम घोषित हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को इन बदमाशों के पास से तीन पिस्टल और एक रिवॉल्वर के साथ ही एक महिंद्रा एक्सयूवी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि चार में से तीन बदमाशों को गोली लगी है और इनका उपचार एक अस्पताल में चल रहा है।
मालूम हो कि दो दिन पहले भी दिल्ली के विकासपुरी में एक मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में एक लाख के दो इनामी बदमाश दबोचे गए थे। यह मुठभेड़ भी देर रात ही हुई थी।