फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: दिल्ली के डॉक्टर की ग्रेटर नोएडा में हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पुलिस जता रहे ये शक

Mon, 27 Jan 2025 09:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि तीन दिन पहले ही एक पुरुष और महिला को मकान में किराए पर कमरा दिया था। 25 जनवरी की रात आसपास के लोगों ने मृतक को दोनों किराएदार के यहां देखा था। सभी बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के कुलेसरा गांव की संजय विहार कॉलोनी में दिल्ली के डॉक्टर की हत्या कर दी गई। रविवार को उनका शव एक कमरे में खून से लथपथ मिला है। डॉक्टर के सिर में चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। शक है कि मकान में किराए पर रहने वाले एक पुरुष और महिला ने हत्या की है। दोनों को रात के समय डॉक्टर के पास देखा गया था और घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से जांच कर रही है।

विज्ञापन

मृतक डॉ दिनेश गौड़ (50 वर्ष) अपने परिवार के साथ दिल्ली की पॉकेट डी कुंडली में रहते हैं। उनका एक मकान ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव की संजय विहार कॉलोनी में है। जहां वह किराए के कमरे बनाए हुए हैं। इसी मकान के एक कमरे में उन्होंने अपना अस्थायी विश्राम कक्ष बनाया हुआ है। 25 जनवरी की शाम वो मकान पर आए थे। 26 जनवरी को उनके बेटे ने फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। वो मकान पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला।
विज्ञापन

दरवाजा खोलकर देखा तो उसके पिता खून से लथपथ मिले। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि तीन दिन पहले ही एक पुरुष और महिला को मकान में किराए पर कमरा दिया था। 25 जनवरी की रात आसपास के लोगों ने मृतक को दोनों किराएदार के यहां देखा था। सभी बातचीत कर रहे थे। घटना के बाद से दोनों किराएदार गायब हैं। उनके कमरे पर ताला लगा हुआ हैं। एसीपी तृतीय सेंट्रल नोएडा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें