फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली के दो बाजार सील, लापरवाही को लेकर प्रशासन सख्त

Mon, 23 Nov 2020 12:02 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
जनता मार्केट में कार्रवाई करती निगम और प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर पश्चिमी दिल्ली में शाम को लगने वाले दो बाजारों को 30 नवंबर तक सील कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन और निगम का कहना है कि नांगलोई स्थित जनता मार्केट और पंजाबी बस्ती बाजार में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था और लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखे थे।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के निर्देश पर बाजारों से अतिक्रमण हटवाया और उन्हें सील कर दिया गया। लगातार चेतावनी के बाद भी इन बाजारों में कुछ दुकानदार न तो मास्क लगा रहे थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन नहीं करा पा रहे थे। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण का प्रसार होने की ज्यादा आशंका थी। इसलिए एहतियातन बाजारों को 30 नवंबर तक सील कर दिया गया है।

उधर, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली सरकार किसी भी बाजार को बंद नहीं करना चाहती है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल को अपनाने की अपील की है, ताकि संक्रमण का प्रसार रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें