फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : मतदान से एक दिन पहले उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार में फिर तकरार, वोटिंग पर कहासुनी

Sat, 25 May 2024 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

 एलजी कार्यालय ने शनिवार को बिजली-पानी की सुविधा प्रभावित करने का मुद्दा उठाया तो दिल्ली सरकार ने मतदान की गति प्रभावित करने का।
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदान से कुछ घंटे पहले शुक्रवार रात उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार में फिर तकरार देखने को मिली। एलजी कार्यालय ने शनिवार को बिजली-पानी की सुविधा प्रभावित करने का मुद्दा उठाया तो दिल्ली सरकार ने मतदान की गति प्रभावित करने का।

विज्ञापन


बिजली मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस को आदेश दिए हैं कि जहां इंडिया गठबंधन के वोटर भारी संख्या में हैं, वहां वोटिंग धीरे करवानी है, ताकि लोगों को वोट डालने में दिक्कत हो। प्रशासन की ओर से भाजपा को जिताने का ऐसा कोई भी प्रयास गैरकानूनी व गैरलोकतांत्रिक है। मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग इसका संज्ञान लेगा और ऐसे किसी भी प्रयास पर रोक लगाएगा। 

वहीं, एलजी कार्यालय ने आरोप लगाया कि मतदान के दिन लोगों को भड़काने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से बिजली-पानी आपूर्ति बाधित करने की साजिश रची गई है, ताकि लोग भाजपा के खिलाफ वोट करें। केजरीवाल के आदेश पर बिजली व जल मंत्री आतिशी ने बिजली कंपनियों व जल बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि सभी इलाकों में जानबूझकर बिजली काटी जाए व पानी की सप्लाई न की जाए, ताकि दिल्लीवासी परेशान हों। केजरीवाल ऐसा इसलिए कर रहे हैं, ताकि केंद्र सरकार पर दोषारोपण कर दिल्ली वासियों को भ्रमित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें