दिल्ली में आज राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल मौजूद थे। इस बैठक में सामुदायिक प्रसार को लेकर फैसला लिया जाना था। बैठक खत्म होने के बाद मनीष सिसोदिया ने बताया कि केंद्र ने कहा है कि दिल्ली में अभी सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है। केंद्र सरकार यह नहीं मानती कि अभी दिल्ली में सामुदायिक प्रसार की स्थिति है।
मनीष सिसोदिया ने बताया कि बैठक में केंद्र सरकार के अधिकारी भी मौजूद थे और उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक कोई सामुदायिक प्रसार नहीं है। सिसोदिया ने कहा कि 30 जून तक दिल्ली में एक लाख केस हो जाएंगे।