इंडिया गेट के पास केजी मार्ग पर शनिवार को सड़क और फुटपाथ का काफी बड़ा हिस्सा धंस गया।सड़क के साथ पेड़ भी कई फुट नीचे चला गया। इसी तरह स्ट्रीट लाइट का खंभा भी धंस गया। इसकी वजह से केजी मार्ग पर दिनभर ट्रैफिक जाम रहा।