फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पिंजरा तोड़ संगठन की सदस्य देवांगना कलीता को मिली जमानत

Wed, 03 Jun 2020 12:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • दरियागंज पुलिस ने हिंसा मामले में रविवार को किया था गिरफ्तार
विज्ञापन
court - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरियागंज हिंसा मामले में आरोपी पिंजरा तोड़ संगठन की सदस्य एवं जेएनयू की छात्रा देवांगना कलीता को कोर्ट ने मंगलवार को जमानत प्रदान कर दी। देवांगना पर पिछले साल दिसंबर और इस साल फरवरी में दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। सीएए और एनआरसी के विरोध में दरियागंज हिंसा मामले में पुलिस ने रविवार को देवांगना को गिरफ्तार किया था।  

विज्ञापन


तीस हजारी अदालत के महानगर दंडाधिकारी अभिवन पांडेय ने जमानत याचिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करते हुए देवांगना कलीता को 30 हजार रुपए के निजी मुचलके व दो जमानती मुचलकों पर जमानत प्रदान की। कोर्ट ने कलीता को जांच में सहयोग करने और पासपोर्ट जमा कराने का निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में दरियागंज इलाके में सीएए और एनआरसी के विरोध में हुई हिंसा के दौरान एक कार को आग लगा दी गई थी। इसके साथ ही पथराव भी हुआ था। पुलिस का आरोप है कि इस घटना में भी कलीता की भूमिका थी। उस पर उत्तर पूर्वी जिले में हुई हिंसा को लेकर जाफराबाद थाने में पहला मामला दर्ज हुआ था और दूसरा मामला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्ज किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें