दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री शुक्रवार दिन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले। दोनों नेताओं के बीच में काफी देर बैठक चली। मनीष सिसोदिया ने इस बैठक को सकारात्मक बताया।
Delhi Finance Minister Manish Sisodia meets Union Finance Minister Nirmala Sitharaman. He says, "There was a positive dialogue over issues related to development of Delhi. I demanded that Delhi be given its share of central taxes. She has assured me that she will look into it". pic.twitter.com/JnbZwfbVqj
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से केजरीवाल ने बुधवार को की थी मुलाकात
बेहद तल्ख चुनावी जंग जीतकर सत्ता हासिल करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृह मंत्री के कृष्णा मेनन मार्ग स्थित आवास में दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान दिल्ली के विकास से जुड़े मसलों पर चर्चा हुई।