फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज शाम 7 बजे अमर उजाला डॉट कॉम पर होंगे LIVE, हमसे जुड़िये और पूछिये अपने नेता से सवाल

Wed, 10 Jun 2020 05:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की कोरोना से निबटने की क्या है रणनीति, सरकार की आर्थिक स्थिति, कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने की रणनीति और शिक्षा को आगे बढ़ाने की चुनौती, इन सभी विषयों पर विस्तार से जानकारी देंगे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया...       
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज शाम 7 बजे अमर उजाला लाइव कार्यक्रम में हमारे साथ होंगे। amarujala.com के इस कार्यक्रम के जरिये वे आपको बताएंगे कि दिल्ली सरकार लोगों को कोरोना से बचाने के लिए किस तरह से काम कर रही है।

विज्ञापन

गरीबों-मजदूरों और वंचित वर्ग के हितों का किस तरह से ध्यान रखा जा रहा है और आने वाले समय में सरकार के सामने क्या बड़ी चुनौतियां हैं। आप भी इस कार्यक्रम में अमर उजाला के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल के जरिये जुड़ सकते हैं और अपने प्रिय नेता से सवाल कर सकते हैं।

मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे बताएंगे कि कोरोना काल में आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ जाने के बाद अब सरकार किस कठिनाई से गुजर रही है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को वेतन देने से लेकर जनोपयोगी योजनाओं को आगे बढ़ाने में किस तरह की समस्याएं आ रही हैं और इन समस्याओं से निबटने के लिए सरकार के पास क्या योजना है?

शिक्षा के क्षेत्र में अनेक प्रयोग कर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरने वाले शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना काल में भी बच्चों की पढ़ाई को आगे बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है।

दिल्ली में बच्चों की शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जा चुकी हैं। शिक्षा मंत्री सिसोदिया आपको बताएंगे कि आने वाले समय में शिक्षा का संभावित मॉडल क्या हो सकता है और अपने बच्चों की शिक्षा को हम कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।

तो आइये आज शाम 7 बजे और जुड़िये हमसे amarujala.com के फेसबुक पेज www.facebook.com/Amarujala और यू-ट्यूब पेज www.youtube.com/user/NewsAmarujala पर।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें