दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सत्यवीर सिंह (56) की बृहस्पतिवार को एक घटना की जांच के लिए मौके पर जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।केटीएम मोटरसाइकिल पर सवार युवक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना बुधवार रात को हुई। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बांठिया ने बताया कि दुर्घटना के बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। इस बीच वजीराबाद थाना ने मामला दर्ज कर लिया है।
सिंह 1989 बैच के अधिकारी थे और 2028 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक दिव्यांग बेटी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्वरूप नगर निवासी युवक ने अपनी बाइक तेज रफ्तार से चलाते हुए एएसआई को टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।