फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DD Expressway: मन मोह लेगा शिवालिक की पहाड़ियां में बना 12 किमी लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, कल PM करेंगे उद्घाटन

Mon, 13 Apr 2026 04:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली से देहरादून महज तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए उत्तराखंड की पहाड़ी वादियों का सफर अब आसान होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली से देहरादून महज तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

विज्ञापन


11,963 करोड़ की लागत से बना 210 किमी लंबा देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर कई मायनों में खास है। यह दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर एक्सप्रेसवे बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से होते हुए देहरादून के आशारोड़ी को जोड़ता है। एक्सप्रेसवे पर 100 से ज्यादा अंडरपास, कई फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज और टनल बनाई गई हैं। लोगों को लंबे समय से एक्सप्रेसवे के शुरू होने का इंतजार था, जो अब खत्म होने जा रहा है।

120 की रफ्तार से भर सकेंगे फर्राटा
भारतमाला प्रोजेक्ट के फेज-1 और 2 के तहत विकसित यह हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर होते हुए देहरादून तक सीधा रास्ता उपलब्ध कराता है। पुरानी जीटी रोड और नेशनल हाईवे-58 पर जहां 7-9 घंटे लगते थे। अब मात्र तीन घंटे में एनसीआर से देहरादून पहुंचा जा सकता है। इस कॉरिडोर पर 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा है।
विज्ञापन


12 किमी लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर 
दिसंबर, 2021 में इस एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हुआ था। इस पर सबसे खास और अहम शिवालिक की पहाड़ियों यानी मोहंड में बना 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर माना जा रहा है। 

  • इस कॉरिडोर को इस तरह बनाया गया है कि वाहन भी फर्राटा भरेंगे और वन्यजीवों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी। वन्यजीवों को वाहनों की आवाज भी सुनाई नहीं देगी। इसके लिए बाकायदा साउंड प्रूफ शीटें लगाई गई हैं।

मंदिर के लिए विशेष मार्ग
एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार और भक्तों की सुविधा को देखते हुए एलिवेटेड कॉरिडोर से मां डाट काली मंदिर जाने के लिए विशेष मार्ग का निर्माण किया गया है। एनएचएआई ने कॉरिडोर से ही मां डाट काली मंदिर जाने के लिए वायाडक्ट बना दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मां डाट काली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें