फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली देहात महापंचायत : केजरीवाल सरकार के आने के बाद दिल्ली के गांव स्लम में बदल गए

Sun, 19 Feb 2017 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
manoj tiwari - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा के किसान एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चो ने दिल्ली सरकार पर गांवों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली देहात महापंचायत का आयोजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपाइयों ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण एवं गांवों में लाल डोरे के विस्तार पर कोई कार्य नहीं किया। सरकार ने 2015 एवं 2016 का कृषि मुआवजा भी किसानों को नहीं दिया है।

दिल्ली देहात 15 साल से उपेक्षा एवं अव्यवस्थित विस्तार का शिकार

manoj tiwari - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली देहात 15 साल से उपेक्षा एवं अव्यवस्थित विस्तार का शिकार रहा है। आज स्थिति यह है कि पिछले दो सालों में ओलावृष्टि के कारण हुई क्षति का मुआवजा भी किसानों को नहीं मिला है।

वहीं किसानों की बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार के आने के बाद गांव स्लम में बदल गए हैं।
विज्ञापन

न पीने का पानी है और न ही गंदे पानी की निकासी

manoj tiwari - फोटो : अमर उजाला
न पीने का पानी है और न ही गंदे पानी की निकासी के लिए सीवर की व्यवस्था है। केंद्र सरकार की देहात के विकास की योजनाओं को दिल्ली सरकार क्रियान्वित नहीं कर रही है। उम्मीद है कि जनता निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को पूरी तरह नकार देगी।

इस मौके पर सांसद प्रवेश वर्मा व उदित राज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश पदाधिकारी कमलजीत सहरावत, जय प्रकाश, कुलजीत चहल एवं मोर्चा अध्यक्ष गौरव खारी एवं मुकेश मान ने भी दिल्ली सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें