फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सीआरपीएफ बटालियन के 68 और बीएसएफ के 17 जवान कोरोना पॉजिटिव

Sat, 02 May 2020 02:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीआरपीएफ बटालियन के 68 और जवान कोरोना संक्रमित - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बटालियन के 68 और जवान शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी जवान मयूर विहार फेज तीन स्थित 31वीं बटालियन के हैं। इस बटालियन में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 134 हो गई है, जिनमें से एक जवान ठीक हो चुका है और एक की मौत हो गई है। वहीं बीएसएफ के भी 17 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये जवान 126वीं और 176वीं बटालियन के हैं।  

विज्ञापन


शुक्रवार को सीआरपीएफ के 12 जवानों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
बटालियन के 12 जवान शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इससे कुछ दिनों पहले 52 जवानों के संक्रमित पाए जाने और एक जवान की मौत के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया था। अधिकारियाें के मुताबिक जिन 112 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए थे, उनमें 12 और पॉजिटिव मिले। संक्रमित जवानों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

डीडीयू के डॉक्टर और एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव
स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा दिल्ली में सुरक्षा जवान भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को आईटीबीपी के पांच जवान कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके चलते करीब 90 जवानों को क्वारंटीन किया गया। वहीं, डीडीयू अस्पताल में एक और जूनियर डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिला। शुक्रवार को संक्रमित मिलने के बाद डॉक्टर को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में कार्यरत इंटर्न डॉक्टर कोरोना की चपेट में आया है। अब तक इस अस्पताल में तीन स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि करीब 8 से 10 कर्मचारियों को क्वारंटीन किया जा चुका है। इसके अलावा जीबी पंत अस्पताल में एक और मरीज कोरोना संक्रमित मिला है। अब तक इस अस्पताल में एक डॉक्टर व पांच मरीज संक्रमित हो चुके हैं। अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें