फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गैंगस्टर कुलदीप उर्फ फज्जा को पुलिस हिरासत से भगाने वाला बदमाश गिरफ्तार

Thu, 24 Jun 2021 05:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मंडोली जेल से इलाज के लिए विचाराधीन कैदी कुलदीप उर्फ फज्जा लाया गया था, जिसे गिरफ्तार बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी भगा ले गया था। गोगी जेल से मिले निर्देश के बाद कई वारदातों को अंजाम दे चुका है
विज्ञापन
दिल्ली और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में कुलदीप हुआ था गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रोहिणी जिला की स्पेशल स्टाफ ने गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी और बदमाश दीपक उर्फ तीतर के साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश जीटीबी अस्पताल में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद कुलदीप उर्फ फज्जा को भगाने की वारदात में शामिल था। पुलिस ने बदमाश को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अपने गांव में परिवार वालों से मिलने जा रहा था।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान कराला गांव निवासी अमित माथुर(25) के रूप में हुई है। 25 मार्च को साढ़े ग्यारह बजे विचाराधीन कैदी गैंगस्टर कुलदीप उर्फ फज्जा को मंडोली जेल से इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल लाया गया था।

इलाज के बाद जैसे ही उसे बाहर निकाला गया। अस्पताल परिसर में घात लगाए बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर कुलदीप को लेकर फरार हो गए। इस दौरान एक बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल बदमाश से पूछताछ में उन बदमाशों के बारे में पता चला जो कुलदीप को पुलिस हिरासत से भगाने में शामिल रहे थे। उसके बाद से पुलिस उन बदमाशों पर लगातार निगरानी रख रही थी। 23 जून को स्पेशल स्टाफ को अमित माथुर के अपने घर आने की जानकारी मिली।

निरीक्षक ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कराला गांव में घेराबंदी कर अमित माथुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमित ने कुलदीप उर्फ फज्जा को भागने के मामले में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।

उसने बताया कि गैंगस्टर दीपक उर्फ तीतर उसका बचपन का दोस्त है और जेल से उसके दिए निर्देश पर कई आपराधिक वारदात में शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि अमित माथुर 12वीं तक पढ़ा है। वह कलस्टर बस में बतौर ड्राइवर काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें