फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: कालकाजी मंदिर घूमने गई किशोरी, खुद को पुलिस बताकर दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म; तीन गिरफ्तार

Tue, 22 Sep 2026 08:30 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों बाहर निकले और टहलते हुए मंदिर के पीछे वाले इलाके में चले गए। जहां आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों को धमकाया। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आसिफ समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास तीन युवकों ने एक 17 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों एक पार्क में बैठे थे तभी तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें धमकाने लगे और किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों बाहर निकले और टहलते हुए मंदिर के पीछे वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे तीन लोग पहुंचे। पहले तो तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर दोनों को धमकाया। फिर उनमें से एक ने किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद तीनों आरोपितों ने बारी-बार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

मुठभेड़ के बाद आरोपी आसिफ गिरफ्तार
दक्षिण पूर्व जिला पुलिस ने जिला पुलिस ने कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज में नाबालिक लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक आरोपी तुगलकाबाद निवासी आसिफ उम्र 34 साल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आसिफ के साथियों को पुलिस ने पकड़ा
पुलिस अधिकारियों को कहना है कि दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया है जोकि आसिफ के साथी हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया कि तीनों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद फरार हो गए। लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने अमर कॉलोनी में डीएम ऑफिस के पास आज तड़के घेरा। इसमें वहां से भागने की कोशिश की तो पुलिस ने फायरिंग कर दी। एक गोली आसिफ के पैर में लगी है।

दिल्ली पुलिस ने कहा, "रात करीब 8:45 बजे डीडी नंबर 93A के जरिए कालकाजी मंदिर के पास तीन लोगों द्वारा एक 17 साल की नाबालिग लड़की के कथित सामूहिक दुष्कर्म के बारे में पीसीआर कॉल मिली। जानकारी मिलने पर, अमर कॉलोनी थाने के एसएचओ और उनकी टीम आस्था कुंज पार्क पहुंची, जहां पीड़िता अपने पुरुष दोस्त के साथ मिली।

पीड़िता के बयान के अनुसार, वह और उसका दोस्त दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर गए थे और उसके बाद गेट नंबर 7 से आस्था कुंज पार्क में दाखिल हुए। तीन लोगों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी बनकर उसे उसके दोस्त से अलग किया और एक सुनसान इलाके में ले गए। आरोपियों में से एक, जिसकी पहचान आसिफ के तौर पर हुई है, उसने कथित तौर पर बंदूक और चाकू दिखाकर उसे धमकाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद, दो अन्य आरोपियों ने भी कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपियों ने बाद में पीड़िता और उसके दोस्त को धमकाया।

पीड़िता का एम्स अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। क्राइम/एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की और जरूरी सबूत इकट्ठा किए। इसके आधार पर, अमर कॉलोनी थाने में एफआईआर नंबर 354/26 (धारा 70(2)/61(2)/115(2)/351(3) पीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 6/17 के तहत) दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मामले में आरोपियों का पता लगाने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं। दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ़ के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेंद्र डागर की अगुवाई वाली एक टीम को अमर कॉलोनी में डीएम ऑफिस रोड के पास आरोपी आसिफ की गतिविधियों के बारे में खास जानकारी मिली, जहां पुलिस टीम ने जाल बिछाया था।

जब आरोपी को रोका गया, तो उसने कथित तौर पर पुलिस पार्टी पर गोली चलाई और तीन राउंड फायर किए। सरेंडर करने के निर्देश के बावजूद, वह फायरिंग करता रहा। गोलीबारी के दौरान, एक गोली हेड कॉन्स्टेबल राजेश की बुलेट-प्रूफ जैकेट पर लगी। आत्मरक्षा में हेड कॉन्स्टेबल राजेश ने दो राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी।

घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। क्राइम टीम और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आगे की जांच जारी है।"

पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़की की उम्र करीबन 16 से 17 साल के बीच में है और इस समय वह एम्स में है जहां उसका इलाज किया जा रहा है पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़की घबराई हुई है।
विज्ञापन

कालकाजी मंदिर से सटे आस्था कुंज में पिछले साल भी एक उत्तर पूर्वी लड़की की हत्या की गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह इस तरह की वारदात करने के फिराक में रहते थे। आस्था कुंज में कई बार लड़के लड़कियां यहां पर बैठने या घूमने आ जाते हैं। आरोपी ऐसे लड़के लड़कियों को शिकार बनाते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें