फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: युवक की पीटकर हत्या, मंदिर के पास मिला शव; परिवार वालों ने दोस्तों पर जताया हत्या करने का शक

Sun, 15 Jan 2023 12:57 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मृतक की पहचान बुध विहार फेज एक निवासी दीपू (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय विहार इलाके में एक युवक की पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव बुध विहार फेज एक के लाल मंदिर के पास से मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिवार वालों ने युवक के दोस्तों पर हत्या करने का शक जताया है। 

विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मृतक की पहचान बुध विहार फेज एक निवासी दीपू (26) के रूप में हुई है। 12 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि लाल मंदिर बुध विहार फेस एक के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

युवक के शरीर पर जगह जगह चोट के निशान थे। मृतक को उसके छोटे भाई शिवम ने पहचान की। उसने बताया कि उसका परिवार मूलत: गांव नरडोली एटा यूपी का रहने वाला है। दिल्ली में उनका परिवार बुध विहार फेज एक में किराए के मकान में रहता है। वह बुध विहार इलाके के एक साड़ी स्टोर में सेल्समैन का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें