फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां है शैतान नौशाद: बच्ची से हैवानियत के मामले में खाली हाथ दिल्ली पुलिस, पड़ोसियों को सता रहा अब एक ही डर

Mon, 09 Jun 2025 10:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वारदात के तीन दिन बीत जाने और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष है। लोगों का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है। अगर पकड़ा नहीं गया तो किसी बच्ची के साथ ही हैवानियत कर सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में नौ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मौके पर पुलिस - फोटो : प्रशान्त पाण्डेय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी दिल्ली के नेहरू विहार में नौ साल की बच्ची से हुई हैवानियत के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दिल्ली के साथ एनसीआर और उत्तराखंड में दबिश दे रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी का नाम नौशाद उर्फ नंदू है। वह फ्लैट में अपने परिवार के साथ रह रहा था। वारदात वाले दिन से दो दिन पहले उसकी पत्नी माइके चली गई थी। मामले की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की छह टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन

वारदात के तीन दिन बीत जाने और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष है। लोगों का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है। अगर पकड़ा नहीं गया तो किसी बच्ची के साथ ही हैवानियत कर सकता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी माल वाहक ऑटो चलाता है। वारदात के समय वह फ्लैट में अकेला था। उसकी पहली पत्नी छह साल पहले तलाक दे चुकी है। दो साल पहले उसने दूसरा विवाह किया था, उससे एक बेटा है। दो दिन पहले उसकी बच्चे को लेकर पत्नी मायके चली गई थी। आरोपी के चार भाई हैं, जो मुस्तफाबाद 25 फुटा रोड पर रहते हैं। जिस इमारत में आरोपी का फ्लैट हैं, उसमें प्रत्येक मंजिल पर दो फ्लैट बने हैं। वारदात के समय आरोपी के सामने वाले फ्लैट और ऊपर दो मंजिलों पर कोई नहीं था। पहली और पांचवीं मंजिल पर परिवार रह रहे थे।
विज्ञापन

आरोपी के दोस्त भी हैं फरार....
मामले की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पास कोई मोबाइल फोन नहीं है। पता चला है कि फ्लैट में उसके साथ दो दोस्त भी रहते थे। लेकिन उनका भी पता नहीं लग रहा है। आरोपी के भाईयों से पूछताछ की गई है। साथ ही उन्हें भी आरोपी को खोजने के लिए लगाया गया है। अभी तक इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। फिलहाल पुलिस को शक है आरोपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश या फिर उत्तराखंड में छिपा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें