इस गैंगवॉर की शुरू गत वर्ष नबंवर में हुई थी जब दीपक ने अरुण की सीडी आर चौक पर दो दर्जन से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आरोपी दीपक व अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इसके बाद अरुण के फरीदाबाद निवासी मामा ने दीपक के पिता रतनलाल की आया नगर में 72 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अब इस मामले में विजय की हत्या की गई। दक्षिण दिल्ली में हुई इस गैंगवॉर से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है।
गैंगवॉर की ऐसे हुई थी शुरूआत
दीपक और अरुण एक ही गांव के रहने वाले थे। अरुण ने एक बार गांव में ही दीपक को पीट दिया था और उसके बाद उसकी बेइज्जती की थी। अरुण के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इसका बदला लेने के लिए दीपक ने अंधेरिया मोड के सीडीआर चौक पर अरुण की हत्या कर दी थी। इस गैंगवॉर के तार फरीदाबाद से जुड़ते हुए नजर आ रहे है।