फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने आपस में की मारपीट, इंस्पेक्टर के साथ की बदसलूकी

Wed, 14 Dec 2022 09:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इंस्पेक्टर का आरोप है कि हवलदार अन्य पुलिसकर्मियों एसआई विवेक व हवलदार सुनील के साथ बैठकर शराब पी रहा था। उन्होंने उसके साथ बदसलूकी की और मारपीट करने के लिए उतारू हो गए। घटना के बाद शराब पीने वाले पुलिसकर्मी थाने से फरार हो गए।
विज्ञापन
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर कॉलोनी थाने में शराब के नशे में पुलिसकर्मियों ने सभी मर्यादाएं तार-तार कर दीं। नशे में इंस्पेक्टर जगजीवन के साथ बदसलूकी और मारपीट करने के लिए उतारू हो गए। इससे थाने में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर ने इस घटना की थाने के रोजनामचा में डीडी एंट्री की है। इस मामले में दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर जगजीवन राम की ओर से की गई डीडी एंट्री के अनुसार, अमर काॅलोनी थाने के एक कमरे से चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। आवाज सुनकर इंस्पेक्टर जगजीवन राम पहली मंजिल पर गए। यहां पर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हवलदार रविंद्र गिरी मौजूद थे। रविंद्र गिरी ने शर्ट उतार रखी थी और शर्ट में काफी खून लगा हुआ था। वह शराब के नशे में धुत्त था। इंस्पेक्टर ने बीचबचाव करने की कोशिश की तो हवलदार रविंद्र गिरी ने उनके साथ बदसलूकी और मारपीट करने को उतारू हो गया। 

इंस्पेक्टर का आरोप है कि हवलदार अन्य पुलिसकर्मियों एसआई विवेक व हवलदार सुनील के साथ बैठकर शराब पी रहा था। घटना के बाद शराब पीने वाले पुलिसकर्मी थाने से फरार हो गए। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने जांच के लिए सभी को मंगलवार शाम को सरिता विहार स्थित कार्यालय बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें