फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जीजा-साले की पिटाई कर गोली चलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, आपसी रंजिश में दिया घटना को अंजाम

Tue, 14 Mar 2023 08:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाहरी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम वांछित बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान दोनों बदमाशों के मंगोलपुरी में मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समयपुर बादली इलाके में साले और बहनोई की पिटाई करने के बाद उनपर गोली चलाने वाले दो भाइयों को बाहरी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों भाई समयपुर बादल थाने के घोषित बदमाश हैं। इनमें से एक पर तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान स्वरूप नगर निवासी प्रदीप और अजीत के रूप में हुई है।

विज्ञापन


प्रदीप पर हत्या, लूट, डकैती सहित अन्य धाराओं में 35 और अजीत पर 15 मामले दर्ज हैं। पिछले साल अक्तूबर माह में दोनों भाइयों पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। दोनों भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर शंकर और उसके जीजा विजेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया था। पीड़ितों पर गोली भी चलाई गई थी, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद से बदमाश फरार थे। बाहरी जिला

पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाहरी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम वांछित बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान दोनों बदमाशों के मंगोलपुरी में मौजूद होने की जानकारी मिली। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका बिजेंद्र के साथ पुरानी रंजिश है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से हत्या के प्रयास के मामले सहित एक दर्जन मामले को सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें