वजीराबाद में रमेश त्यागी कॉलोनी में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 लोगों ने कुछ राहगीरों पर हमला कर दिया। हमले में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान उन्होंने दो बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, हमलावर दीपक नाम के शख्स की तलाश में आए, जो उन्हें नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने राहगीरों पर हमला कर दिया। आईपीसी और शस्त्र अधिनियम के तहत हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनमें से 7 लोगों की पहचान हो गई है।
रमेश त्यागी कॉलोनी निवासी तुषार ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे भीड़ ने एक घर पर हमला कर दिया। इस दौरान बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ के साथ ही फायरिंग भी की। पुलिस से मांग है कि इस मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की करे।