फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोर्ट ने आईएसआईएस आतंकवादी को सुनाई सात साल की कैद 

Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को आतंकी कृत्यों और सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के आरोप में आईएसआईएस से जुड़े एक आतंकवादी को सात साल कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह ने केरल के रहने वाले शाहजहां वेलुवा केंडी पर 73 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। केंडी को तुर्की अधिकारियों द्वारा प्रत्यर्पित किए जाने के बाद एक जुलाई 2017 को आईजीआई हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।

शाहजहां को भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी, 125, 419, 420, 467,468,471 के साथ गैरकानूनी गतिविधि निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें