फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी हिंसा: कोर्ट ने दीप सिद्धू व अन्य आरोपियों को जारी किए नए समन, 12 जुलाई को होनी है पेशी

Tue, 29 Jun 2021 12:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इससे पहले, 19 जून को जज ने मामले में आरोप-पत्र का संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को 29 जून को पेशी के लिए समन जारी किए थे। लेकिन मंगलवार को आरोपियों में से केवल एक हरजोत सिंह ही अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के दिन कृषि कानून के खिलाफ निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा मामले में मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू और अन्य आरोपियों के खिलाफ नए समन जारी किए हैं।
विज्ञापन


मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह नागर ने सभी आरोपियों को 12 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश होने का निर्देश दिया। अदालत को सूचित किया गया था कि पहले जो समन जारी किए गए थे वे आरोपियों को नहीं मिले जिसके बाद अदालत ने नए समन जारी किए।

इससे पहले, 19 जून को जज ने मामले में आरोप-पत्र का संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को 29 जून को पेशी के लिए समन जारी किए थे। लेकिन मंगलवार को आरोपियों में से केवल एक हरजोत सिंह ही अदालत में पेश हुए। अन्य आरोपियों के वकीलों ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किलों को अब तक समन नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले में घुस आए थे और उनके तथा पुलिस के बीच हुई झड़प में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता सिद्धू फिलहाल जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें