फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Laundering Case: 27 अगस्त तक बढ़ी सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत, पत्नी पूनम जैन को मिली बड़ी राहत

Tue, 23 Aug 2022 03:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंत्री सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। वहीं, जैन की पत्नी पूनम को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें नियमित जमानत मिल गई है। पूनम को इससे पहले अंतरिम जमानत दी गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राउज एवेन्यू अदालत ने धन शोधन मामले में गिरफ्तार दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन को स्थायी जमानत दे दी। अदालत ने 6 अगस्त को उन्हें अंतरिम जमानत प्रदान की थी। पूनम जैन मामले में सह आरोपी है। सत्येंद्र जैन की जमानत पर सुनवाई 27 अगस्त को होगी।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने पूनम जैन की जमानत पर शनिवार को फैसला सुरक्षित रखा था। हालांकि, जांच एजेंसी ने जमानत पर आपत्ति जताई, लेकिन अदालत ने कहा कि मामले में आरोपपत्र दायर हो चुका है और उनके भागने की संभावना नहीं है। अदालत ने आरोपी को जांच में सहयोग करने व साक्ष्यों से छेड़छाड़ न करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें