दिल्ली की एक कोर्ट ने बुधवार को घर खरीदारों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यूनिटेक के संजय चंद्रा और अजय चंद्रा को राहत नहीं दी। दोनों की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज कर दी है।
दिल्ली की एक कोर्ट ने बुधवार को घर खरीदारों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यूनिटेक के पूर्व प्रमोटरों संजय चंद्रा और अजय चंद्रा की डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय ने साल 2018 में इनके खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, लोगों लाभ पहुंचाना, रिश्वत देना आदि धाराओं में 60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज कीं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धीरज मोर ने आदेश पारित करते हुए कहा कि जांच दल ने अपनी जांच कानूनी अवधि के भीतर पूरी की। इसलिए सीआरपीसी की धारा 167 के तहत याचिकाकर्ता डिफॉल्ट जमानत का हकदार नहीं है।