फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये के चक्कर में खौफनाक वारदात: पति-पत्नी ने मिलकर शख्स पर किए चाकुओं से ताबड़तोड़ वार, मौत

Mon, 17 May 2021 08:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रविवार को जितेंद्र ने मृतक से अपने पैसे वापस मांगे और इस मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते बहस झगड़े में तब्दील हो गई और मृतक अजीत ने आरोपी जितेंद्र को मौके पर ही पीट दिया और पैसे भी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मंगोलपुरी में केवल 100 रुपये के लेनदेन के मामले में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी जितेंद्र उर्फ कथुरा ने पत्नी रेशमा के साथ मिलकर अजीत (40) नामक शख्स पर चाकुओं से वार किया और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


घायल शख्स को उसके पिता विजयपाल संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां इमरजेंसी में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि खून अधिक बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 2.45 बजे पीसीआर कॉल से उन्हें मामले की जानकारी मिली। मृतक के पिता ने फोन करके सूचित किया कि उनके बेटे को किसी ने चाकू मार दिया है, वह उसे लेकर संजय गांधी अस्पताल के आपातकालीन में मौजूद है।
विज्ञापन


मौके पर जाकर देखा को शख्स को मृत घोषित कर दिया गया था। उसके दाहिने पैर के घुटने के पीछे एक चाकू की चोट का निशान था।कथित तौर पर मृतक ने मंगोलपुरी पी ब्लॉक निवासी आरोपी जितेंद्र उर्फ कथुरा से 100 रुपये उधार लिया था।

रविवार को जितेंद्र ने मृतक से अपने पैसे वापस मांगे और इस मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते बहस झगड़े में तब्दील हो गई और मृतक अजीत ने आरोपी जितेंद्र को मौके पर ही पीट दिया और पैसे भी देने से मना कर दिया। इसके बाद जितेंद्र वहां से वापस अपने घर गया और दोबारा पत्नी के साथ चाकू लेकर आया।

वह दोनों अजीत को सबक सिखाना चाहते थे इसलिए आरोपी जितेंद्र और उसकी पत्नी रेशमा ने फिर से अजीत से झगड़ा शुरू कर दिया। इस दौरान जितेंद्र उर्फ कथुरा ने अजीत पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी मौके से फरार हो गए। जबकि अत्यधिक खून बहने के कारण के कारण घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी रेशमा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी जितेंद्र कथुरा अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें