देश की राजधानी दिल्ली में एक दंपति ने आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में चौंकाने वाला सच सामने आया है। पुलिस भी सुसाइड नोट पढ़कर हैरान है।
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में आर्थिक तंगी से परेशान होकर दंपती ने अलग-अलग कमरे में फंदे से झूलकर जान दे दी। शवों की शिनाख्त दीपक (40) और ममता (28) के रूप में हुई है।
घटना से पहले दीपक अपने दोनों बच्चों को पड़ोस में रहने वाली उनकी मौसी के घर छोड़ आया था। पुलिस को दंपती के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने आर्थिक तंगी का जिक्र कर मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
गोविंदपुरी थाना पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से उत्तराखंड निवासी दीपक परिवार के साथ 140/4, तुगलकाबाद विस्तार, गोविंदपुरी में रहते थे।
परिवार में पत्नी ममता के अलावा बेटा दिव्यांश (11) और बेटी तीस्ता (8) है। दीपक ओखला इलाके में एक नामी एसी की कंपनी में नौकरी करते थे। दीपक की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत के बाद तीन माह पूर्व ही दीपक ने ममता से शादी कर लिया था।