फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती के आगे पस्त हुए जेबतराश, चलती मेट्रो में लोगों से बचने को भागते रहे बदमाश, दौड़ाकर पकड़ा

Tue, 26 Nov 2019 10:05 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में जेब तराशों को पकड़ने वाले महेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में चलती मेट्रो ट्रेन में एक दंपती ने बहादुरी दिखाते हुए दो जेबतराशों को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। रेलवे में कार्यरत पीड़ित पत्नी के साथ खरीदारी करने चांदनी चौक जा रहे थे।

विज्ञापन


कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान बदमाशों ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिए थे। जानकारी के मुताबिक, रोहिणी सेक्टर तीन निवासी महेश कुमार दुरेजा (53) रेलवे में काम करते हैं।

23 नवंबर को वे पत्नी के साथ खरीदारी करने रोहिणी से चांदनी चौक जा रहे थे। कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर उतरने के बाद वे येलो लाइन में सवार होने लगे। इसी दौरान महेश कुमार को जेब में सरसराहट महसूस हुई। देखा तो पता चला कि किसी ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कोच में नजर दौड़ाई तो एक लड़के को पेंट में कुछ छुपाते हुए देखा। शक होने पर महेश ने उसे पकड़ लिया। उस लड़के ने एक अन्य लड़के की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उसने रुपये उसे दे दिए हैं।

यह सुनते ही दूसरा लड़का महिला कोच की तरफ भागने लगा। महेश की पत्नी ने शोर मचाकर उसका पीछा किया और अन्य लोगों की मदद से दबोच लिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मी पहुंच गए। बाद में मेट्रो पुलिस ने दोनों युवकों आजादपुर निवासी विपिन और रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास 48 हजार रुपये बरामद हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें