फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी दिल्ली में लगेंगे 'थू-थू कुमार' के पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में फिर से थू थू कुमार, सू सू कुमार और पॉली आंटी के पोस्टर लगने जा रहे हैं। चार साल पहले कॉमनवेल्थ की तैयारियों के वक्त पूरी उत्तरी नगर निगम ने ये पोस्टर लगवाए थे। इन पोस्टरों से नगर निगम को इतना फायदा हुआ कि चार साल बाद एक बार से नगर निगम उन्हीं पोस्टरों को लगवाने जा रही है।
विज्ञापन


इन पोस्टरों में खासकर के थू थू कुमार, सू सू कुमार और पॉली आंटी के पोस्टर होंगे। जिनमें लिख होगा कि थू थू कुमार न बनें, सू सू कुमार न बनें, पॉली आंटी न बने।

इन पोस्टरों को लगाने के पीछे का उद्देश्य दिल्ली को साफ सुथरी बनाना है। नगर निगम का मानना है कि इन पोस्टरों को लगने के बाद लोग यहां वहां थूकने, सूसू करने, कूड़ा फेकने आदि में शर्माते हैं, और ऐसा नहीं करते हैं। इसीलिए निगम ने इसे दोबारा छपवाने और लगवाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

100 दिनों का अभियान

नगर निगम ने इसके लिए 100 दिनों को अभियान शुरू किया है, जिसकी शुरुआत बीते 19 अगस्‍त से ही हो चुकी है। इसके तहत लोगों को जागरुक करने के लिए इन पोस्टरों के अलावा स्टिकर, बैनर के साथ-साथ सभाएं भी की जाएंगी।

उत्तरी नगर निगम के मेयर योगेंद्र चंदोलिया ने नगर निगम के इस कार्यक्रम में आम लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए सभी क्षेत्रीय वेलफेयर एसोसिएशन, व स्वच्छता अभियान से जुड़ एनजीओ से भी सहायता करने की अपील की।

उनका कहना है कि दिल्ली को साफ रखने के लिए लोगों को खुद ही आगे आना चा‌हिए। इसके लिए सुबह-सुबह गली साफ करने वाले कर्मचारी भी लोगों को कूड़ा आदि निगम की ओर से उपलब्‍ध कराए गए कूड़ादान में डालने की अपील करेंगे।
विज्ञापन

डीटीसी बस अड्डों पर भी लगेंगे पोस्टर

उत्तरी नगर निगम के प्रवक्ता योगेंद्र सिंह मान ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वतः सफाई का भाव जगाना है। साथ ही इसका उद्देश्य दिल्ली को 100 फीसदी साफ-सुथरी बनाना भी है। इसीलिए ये पोस्टर आदि लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पोस्टरों को दिल्ली के सभी सार्वजनिक स्‍थानों, डीटीसी के बस अड्डों पर लगया जाएगा। यही नहीं, अगर किसी कॉलोनी से अधिक गंदगी फैलाने की सूचना आती है, तो नगर निगम के अफसर उस पर कार्रवाई भी करेंगे। गंदगी की सूचना नगर निगम के स्वीपरों से प्राप्त की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस 100 दिन के अभियान की प्रेरणा स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से मिली। गौरतलब है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री ने देश को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें