फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 8506 केस, संक्रमण दर 13 फीसदी से कम

Fri, 14 May 2021 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

34 दिन बाद दिल्ली में 10 हजार से कम मामले आए हैं। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 14,140 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में कोरोना के दैनिक मामले और संक्रमण दर लगातार कम होती जा रही है। शुक्रवार को कोरोना की सक्रमण दर घटकर 13 फीसदी से नीचे पहुंच गई। इस दिन संक्रमण के  के 8,506 मामले आए और 289 लोगों को मौत हुई। 34 दिन बाद दिल्ली में 10 हजार से कम मामले आए हैं। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 14,140 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल संक्रमितों की संख्या 13,80,981 हो गई है। इनमें से 12,88,280 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


इस महामारी से अबतक कुल 20,907 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर बढ़कर 1.51 फीसदी हो गई है। कुल संक्रमण दर 7.60 %  है। कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 71,794 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 17,511 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर केंद्रों में 678 मरीज भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 45,099 हो गई है।  
  
पिछले 24 घंटे में कुल 68,575 टेस्ट हुए, जिसमें 12.40  फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जांच के आंकड़े में बृहस्पतिवार के मुकाबले करीब 7 हजार की कमी रही। कुल जांच में आरटीपीसीआर से 54,042 और रैपिड एटीजन से 14,533 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 1 करोड़ 81 लाख 69 हजार लोगों की जांच हो चुकी है।  रेड जोन की संख्या  56,470 हो गई है।
विज्ञापन


1,23,517 का टीकाकरण हुआ
कोरोना टीकाकरण अभियान में बीते 24 घंटे में कुल 1,23,517 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें 82,943 लोगों को पहली और 40,574 को दूसरी खुराक दी गई। अबतक कुल 43 लाख 45 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें